फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Mithun Rashifal 23 to 29 september 2024 weekly Gemini Horoscope

Gemini Weekly Horoscope (23 to 29 september): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 22 Sep 2024 05:03 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 22 Sep 2024 05:03 PM IST
सार

Saptahik Mithun Rashifal: मिथुन राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह जीवन में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं, लेकिन उसका लाभ उठाने के लिए आपको अपनी ऊर्जा, समय आदि का प्रबंधन करके चलना होगा।

विज्ञापन
Saptahik Mithun Rashifal 23 to 29 september 2024 weekly Gemini Horoscope
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

मिथुन

विज्ञापन

मिथुन राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह जीवन में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं, लेकिन उसका लाभ उठाने के लिए आपको अपनी ऊर्जा, समय आदि का प्रबंधन करके चलना होगा। साथ ही साथ उन लोगों की नजरंदाज करना होगा जो अक्सर आपको आपके लक्ष्य से भटकाने का प्रयास करते हैं। सप्ताह की शुरुआत में आपके सिर पर अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है, लेकिन यह आपके लिए एक अवसर है और यदि आप अतिरिक्त जिम्मेदारी निभाने में कामयाब रहते हैं, तो आपको भविष्य में कद और पद दोनों में वृद्धि संभव है।

सप्ताह के मध्य में आप व्यावसायिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और इस दौरान आपको कारोबार में मनचाहा लाभ भी प्राप्त होगा। इस दौरान आपकी मुलाकात प्रभावी लोगों से होगी जिनकी मदद से भविष्य में लाभप्रद योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। युवाओं का अधिकांश समय मौजमस्ती करते हुए बीतेगा। विदेश से जुड़े कार्य करने को इच्छुक एवं वहां अपना करियर बनाने के लिए प्रयासरत लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपने लव पार्टनर के साथ सुखद समय बिताने के खूब अवसर प्राप्त होंगे। आपके बीच भावनात्मक लगाव में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 

विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन गायत्री माता की पूजा एवं गायत्री मंत्र का कम से कम एक माला जप अवश्य करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed