फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Mithun Rashifal 22 To 28 August 2022 weekly Gemini Horoscope in Hindi

Gemini Weekly Horoscope (22 To 28 August): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 22 Aug 2022 12:01 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 22 Aug 2022 12:01 AM IST
सार

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन के नए अवसरों को लेकर आ रहा है। यदि आप लंबे समय से नौकरी या व्यवसाय में बदलाव करने की सोच रहे थे तो आपका यह सपना इस सप्ताह पूरा हो सकता है।

विज्ञापन
Saptahik Mithun Rashifal 22 To 28 August 2022 weekly Gemini  Horoscope in Hindi
Gemini Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिथुन 

विज्ञापन

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन के नए अवसरों को लेकर आ रहा है। यदि आप लंबे समय से नौकरी या व्यवसाय में बदलाव करने की सोच रहे थे तो आपका यह सपना इस सप्ताह पूरा हो सकता है। आपको रोजी-रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। हालांकि कोई भी कदम आगे बढ़ाने से पहले आपको अपने शुभचिंतकों से सलाह जरूर ले लेनी चाहिए। इस सप्ताह घर-परिवार से जुड़ी कोई बड़ी मुश्किल का समाधान खोजते समय आपको अपने माता-पिता का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। इष्ट-मित्र भी अपना पूरा सहयोग प्रदान करेंगे। सप्ताह के मध्य में कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा सुखद और लाभप्रद साबित होगी। इस दौरान आपकी आय के नए स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। इस सप्ताह आपके प्रेम संबंध में उपजी गलतफहमियां दूर होंगी। प्रेम की गाड़ी को पटरी पर लाने में किसी महिला मित्र का विशेष योगदान रहेगा। जो लोग अभी तक एकल जीवन जी रहे थे,उनकी लाईफ में किसी की इंट्री हो सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय बनाने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी न करें और अपने व्यस्ततम समय में से कुछ समय उसके लिए भी निकालें। मौसमी बीमारियों के प्रति सचेत रहें। 
उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना और सुंदरकांड पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed