फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Mithun Rashifal 22 To 28 April 2024 weekly Gemini Horoscope in Hindi

Gemini Weekly Horoscope (22 To 28 April): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 22 Apr 2024 07:10 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 22 Apr 2024 07:10 AM IST
सार

व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी सप्ताह के उत्तरार्ध का समय शुभता लिए है। इस दौरान आपको कारोबार में लाभ कमाने के साथ उसे आगे बढ़ाने के बड़े अवसर मिलेंगे।

विज्ञापन
Saptahik Mithun Rashifal 22 To 28 April 2024 weekly Gemini  Horoscope in Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

मिथुन 

विज्ञापन

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह करियर-कारोबार की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों के सामने करियर को ऊंचाई पर ले जाने के बड़े अवसर हाथ लग सकते हैं। यह सप्ताह कमीशन, कांट्रैक्ट पर काम करने और मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए लकी साबित होगा। आपके हाथ कोई बड़ा प्रोजेक्ट लग सकता है। इस सप्ताह आप अपने करियर या कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए बड़ा रिस्क ले सकते हैं। हालांकि आपके शुभचिंतक आपके द्वारा लिए गये हर निर्णय में आपके साथ खड़े रहेंगे। 

सप्ताह के मध्य में आपके सुख-साधनों में वृद्धि हो सकती है। इस दौरान आपको भूमि-भवन अथवा वाहन सुख की प्राप्ति संभव है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको किसी प्रिय व्यक्ति से बड़े उपहार की प्राप्ति हो सकती है। यह समय समाजसेवा से जुड़े लोगों के लिए अधिक शुभ रहने वाला है। उन्हें उनके कार्यों के लिए विशेष सम्मान से नवाजा जा सकता है। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। 
विज्ञापन


व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी सप्ताह के उत्तरार्ध का समय शुभता लिए है। इस दौरान आपको कारोबार में लाभ कमाने के साथ उसे आगे बढ़ाने के बड़े अवसर मिलेंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह पूरा सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर के साथ सुखद पल बिताने के अवसर मिलेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाय- प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी को दूर्वा चढ़ाकर विनायक स्तोत्र का पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed