{"_id":"648da2cdaefbfdcf2e09cc2e","slug":"saptahik-mithun-rashifal-19-25-june-weekly-gemini-horoscope-in-hindi-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gemini Weekly Horoscope (19- 25 June): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Gemini Weekly Horoscope (19- 25 June): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह
Sat, 17 Jun 2023 05:41 PM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sat, 17 Jun 2023 05:41 PM IST
सार
भूमि-भवन से जुड़े विवाद सुलझेंगे। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है या फिर विरोधी आपसे समझौते की खुद पहल कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य में करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे।
विज्ञापन
Gemini Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिथुन राशि
विज्ञापन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ है। इस सप्ताह आपके काम समय पर सही तरीके से पूरे होंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस सप्ताह आप दोगुनी ऊर्जा से काम करते हुए नजर आएंगे और आपको अपने इष्ट-मित्रों और सीनियर का पूरा सहयोग मिलेगा। इस सप्ताह आपकी निकटता आपके बॉस के साथ बढ़ेगी, जिनकी कृपा से आपको अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत भी बनेंगे और उनके संचित धन में वृद्धि होगी। भूमि-भवन से जुड़े विवाद सुलझेंगे। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है या फिर विरोधी आपसे समझौते की खुद पहल कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य में करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों के लिए यह समय बेहद शुभ रहने वाला है। उनके हाथ कोई बड़ा कांट्रैक्ट लग सकता है। यदि आप विदेश में करियर बनाने के लिए प्रयासरत हैं तो इस सप्ताह आपको इस संबंध में शुभ सूचना प्राप्त होगी। घरेलू महिलाओं का इस सप्ताह अधिकांश समय पूजा-पाठ एवं मांगलिक कार्यों में सहभागिता करते हुए बीतेगा। प्रेम संबंध को विवाह में तब्दील करने की कोशिशें सफल होंगी। परिजन आपके रिश्ते को स्वीकार करते हुए विवाह की मुहर लगा सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय और सेहत सामान्य बनी रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन गणपति की दूर्वा चढ़ाकर पूजा एवं श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।