फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Mithun Rashifal 15-21 May weekly Gemini Horoscope in Hindi

Gemini Weekly Horoscope (15-21 May): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 14 May 2023 10:42 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 14 May 2023 10:42 AM IST
सार

सप्ताह की शुरुआत में अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और सफलता के जोश या अभिमान में किसी का बात-व्यवहार के माध्यम से अपमान करने से बचें।

विज्ञापन
Saptahik Mithun Rashifal 15-21 May weekly Gemini  Horoscope in Hindi
Gemini Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिथुन

विज्ञापन

मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाने की जरूरत रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और सफलता के जोश या अभिमान में किसी का बात-व्यवहार के माध्यम से अपमान करने से बचें। इस बात की अनदेखी करने पर आपके अपने आप से छिटक सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह समय थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। बाजार में अपनी साख को बनाएं रखने के लिए कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। यदि आप अपने कारोबार को आगे बढ़ाने या फिर किसी योजना में धन निवेश करने की सोच रहे हैं तो ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। प्रेम संबंध में किसी गलतफहमी के चलते कड़वाहट आ सकती है। इस संबंध में कोई भी निर्णय भावनाओं में बहकर या आवेश में लेने से बचें। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रह सकती हैं। खानपान का ख्याल रखें अन्यथा पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। 

उपाय: प्रतिदिन गणपति की पूजा दूर्वा चढ़ाकर करें और गणपति अथर्वशीर्ष का नियमित पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed