फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Mithun Rashifal 14-20 Nov 2022 weekly Gemini Horoscope in Hindi

Gemini Weekly Horoscope (14-20 Nov): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 13 Nov 2022 04:10 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 13 Nov 2022 04:10 PM IST
सार

मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत और शत्रु को लेकर बेहद सावधान रहने की जरूरत रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में आपको उन लोगों से बेहद ज्यादा सतर्क रहना होगा जो आपको हमेशा बहकाने की कोशिश में लगे रहते हैं।

विज्ञापन
Saptahik Mithun Rashifal 14-20 Nov 2022 weekly Gemini  Horoscope in Hindi
Gemini Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिथुन 
विज्ञापन

मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत और शत्रु को लेकर बेहद सावधान रहने की जरूरत रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में आपको उन लोगों से बेहद ज्यादा सतर्क रहना होगा जो आपको हमेशा बहकाने की कोशिश में लगे रहते हैं। इस दौरान आपको बेवजह के विवाद में उलझने की बजाय अपने काम से काम रखना चाहिए और अपने काम में कोई लापरवाही किए बगैर बेहतर तरीके से अंजाम देना चाहिए। सप्ताह के मध्य में परिवार के किसी प्रिय सदस्य की सेहत को लेकर मन चिंतित रह सकता है। हालांकि आपको अपनी सेहत का भी खूब ख्याल रखने की जरूरत रहेगी। कोई पुरानी बीमारी उभरने के कारण आपको मानसिक एवं शारीरिक कष्ट मिल सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। इस दौरान उन्हें उनकी मेहनत का मनचाहा फल मिल सकता है। भूमि-भवन से जुड़े विवाद किसी प्रभावी की मदद से दूर होंगे। लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे हो जाने पर आप राहत की सांस लेंगे। प्रेम संबंध विवाह में तब्दील हो सकते हैं। उतार-चढ़ाव भरे जीवन में जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 
उपाय: प्रतिदिन हनुमान की विधि-विधान से पूजा एवं सुंदरकांड का पाठ करें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed