फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Mithun Rashifal 13 To 19 June 2022 weekly Gemini Horoscope in Hindi

Gemini Weekly Horoscope (13 To 19 June 2022): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 13 Jun 2022 01:00 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 13 Jun 2022 01:00 AM IST
सार

इस सप्ताह आपको अपनी सेहत और संबंध का भी विशेष ख्याल रखना है। घर-परिवार के विवाद का असर आपके दांपत्य जीवन पर भी देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
Saptahik Mithun Rashifal 13 To 19 June 2022 weekly Gemini  Horoscope in Hindi
Gemini Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिथुन 

विज्ञापन

मिथुन राशि के जातकों पर इस सप्ताह ऑफिस और घर से जुड़े कामकाज का बोझ बना रहेगा। जिसे निबटाने के चक्कर में आपके पहले से बनाए हुए प्लान बिगड़ सकते हैं। नतीजतन, आपके स्वभाव में चिड़चिड़ाहट बनी रहेगी। किसी बात को लेकर परिजनों के साथ तकरार भी हो सकती है। वाद-विवाद के समय किसी को सोच-समझकर ही बोलें, अन्यथा बाद में आप पछताना या शर्मिंदा होना पड़ सकता है। इस सप्ताह आपको अपनी सेहत और संबंध का भी विशेष ख्याल रखना है। घर-परिवार के विवाद का असर आपके दांपत्य जीवन पर भी देखने को मिल सकता है। जो लोग प्रेम संबंध में चल रहे हैं, उन्हें कुछेक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। लव स्टोरी में किसी तीसरे की व्यक्ति की दखलंदाज़ी आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेगी। यदि आप अपने कारोबार को आगे बढ़ाने या फिर किसी योजना में धन निवेश करने की सोच रहे हैं तो एक बार अपने शुभचिंतकों की सलाह जरूर ले लें। सप्ताह के उत्तरार्ध में लंबी या छोटी दूरी की तीर्थ यात्रा संभव है। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान का विशेष ख्याल रखें। विशेष रूप से मौसमी बीमारी को लेकर ज्यादा सचेत रहें। 
उपाय: प्रतिदिन गणपति उपासना करें और बुधवार के दिन किसी किन्नर को कुछ धन या हरे रंग के वस्त्र देकर आशीर्वाद प्राप्त करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed