{"_id":"65bf1edb6915379ab20706f1","slug":"saptahik-mithun-rashifal-05-to-11-feb-2024-weekly-gemini-horoscope-in-hindi-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gemini Weekly Horoscope (05 to 11 Feb): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Gemini Weekly Horoscope (05 to 11 Feb): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 04 Feb 2024 03:50 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 04 Feb 2024 03:50 PM IST
सार
मिथुन राशि के जातकों की इस सप्ताह बात से बात बनेगी और बात से बात बिगड़ेगी। ऐसे में आपको किसी भी व्यक्ति के साथ बेहद सावधानी के साथ बात-व्यवहार करने की आवश्यकता बनी रहेगी।
विज्ञापन
Gemini Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिथुन
विज्ञापन
मिथुन राशि के जातकों की इस सप्ताह बात से बात बनेगी और बात से बात बिगड़ेगी। ऐसे में आपको किसी भी व्यक्ति के साथ बेहद सावधानी के साथ बात-व्यवहार करने की आवश्यकता बनी रहेगी। इस सप्ताह आपकी विनम्रता और व्यवहार कुशलता आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकती है। सप्ताह के प्रारंभ में आपको कामकाज के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं नये संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित होगी। इस दौरान आपकी मुलाकात किसी प्रभावी व्यक्ति से हो सकती है जो आपके करियर और कारोबार को आगे में बढ़ाने काफी मददगार साबित हो सकता है।
सप्ताह के मध्य में भाग्य के सहयोग से कार्यों में प्रगति होगी। अटके काम पूरे होंगे। इस दौरान धार्मिक आयोजन में भाग लेने के अवसर मिलेंगे। घर में किसी प्रिय सदस्य के आने से खुशियों का माहौल बना रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। कामकाज में अपेक्षित प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। उच्चाधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। इस दौरान परिवार के संग तीर्थाटन का कार्यक्रम बन सकता है।
विज्ञापन
रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह शुभ है। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर आप पर अपना पूरा प्यार लुटाता नजर आएगा। यदि आप अभी तक सिंगल हैं तो आपके जीवन में किसी प्रिय व्यक्ति की इंट्री हो सकती है। किसी के साथ हाल में हुई मित्रता प्रेम संबंध में तब्दील हो सकती है। शादीशुदा लोगों को वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। ससुराल पक्ष से सहयोग बना रहेगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन गणपति की दूर्वा चढ़ाकर उनकी चालीसा का पाठ करें।