फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Mesh Rashifal 5-11 Dec 2022 weekly Aries Horoscope in Hindi

Aries Weekly Horoscope (5-11 Dec) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 04 Dec 2022 12:51 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 04 Dec 2022 12:51 PM IST
सार

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। इस सप्ताह आपके भीतर गजब का उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
Saptahik Mesh Rashifal 5-11 Dec 2022 weekly Aries Horoscope in Hindi
Aries Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेष

विज्ञापन

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। इस सप्ताह आपके भीतर गजब का उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। इस दौरान आप कठिन से कठिन कार्य को अपने परिजन और मित्रों की मदद से करने में कामयाब होंगे। सप्ताह के मध्य में पिता से मिली विशेष मदद के जरिए आप घर-परिवार से जुड़े किसी बड़ी समस्या का हल खोजने में कामयाब हो जाएंगे। हालांकि ऐसा करते हुए आपको स्वजनों की भावनाओं की उपेक्षा करने से बचना होगा। इस दौरान लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। रोजी-रोजगार के क्षेत्र में मनमुताबिक सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। इस सप्ताह अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। यदि प्रेम संबंधों की बात की जाए तो सिंगल लोगों की लाइफ में किसी की इंट्री हो सकती है। संभव है कि किसी के साथ में हुई मित्रता प्रेम में बदल जाए। वहीं पहले से प्रेम संबंध में बने हुए लोगों का आपसी विश्वास बढ़ेगा। प्रेम विवाह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। सप्ताह के अंत में परिवार के साथ किसी पयर्टन स्थल की यात्रा संभव है। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा एवं रुद्राष्टकं का पाठ करें।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed