{"_id":"64bcf4b0caccc9183201a445","slug":"saptahik-mesh-rashifal-24-30-july-weekly-aries-horoscope-in-hindi-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aries Weekly Horoscope (24-30 July) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aries Weekly Horoscope (24-30 July) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 23 Jul 2023 03:14 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 23 Jul 2023 03:14 PM IST
सार
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपके कार्यक्षेत्र में कुछ उठापटक की स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन
Aries Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेष राशि
विज्ञापन
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपके कार्यक्षेत्र में कुछ उठापटक की स्थिति बन सकती है। अचानक से कार्यक्षेत्र में हुए आमूलचूल बदलाव का न सिर्फ आपके पेशेवर लाइफ में बल्कि निजी जीवन पर भी खास असर देखने को मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को मिले हुए टारगेट को पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास की आवश्कता रहेगी। इस दौरान लोगों को मिलाजुला कर चलने पर बिगड़े हुए काम बनेंगे। भूमि-भवन से जुड़े विवाद या फिर पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले को कोर्ट-कचहरी ले जाने की बजाय सुलह-समझौते से हल करना ठीक रहेगा।
सप्ताह के मध्य में मौसमी बीमारी या फिर किसी पुरानी बीमारी के उभरने के कारण शारीरिक और मानसिक कष्ट मिलने की आशंका है। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से कुछेक बड़े खर्च आ जाने के कारण आपका बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है। यह समय व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है। इस दौरान पैसों की आवक कम और बाजार में अपनी साख को बरकरार रखने का संकट रह सकता है।
विज्ञापन
यदि आप भूमि-भवन का क्रय या विक्रय करने की सोच रहे हैं या फिर आप किसी योजना में धन निवेश करने जा रहे हैं तो आपको धन का लेन-देन करते समय तथा कागजी काम करते समय खूब सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। प्रेम संबंध को मधुर बनाए रखने के लिए लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें और अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार रहें। जीवनसाथी के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना करें और मंगलवार के दिन बजरंग बली को सिंदूर का चोला चढ़ाएं।