फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik mesh Rashifal 23 to 29 september 2024 Know Aries Weekly Horoscope

Aries Weekly Horoscope (23 to 29 september ): जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 22 Sep 2024 04:58 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 22 Sep 2024 04:58 PM IST
सार

Aries Weekly Horoscope: मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आप अपने कार्यों को खूब मन लगाकर करेंगे और आपको उसमें स्वजनों से अपेक्षित सहयोग और सफलता की प्राप्ति होगी। 

विज्ञापन
Saptahik mesh Rashifal 23 to 29 september 2024 Know Aries Weekly Horoscope
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेष 

विज्ञापन

मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आप अपने कार्यों को खूब मन लगाकर करेंगे और आपको उसमें स्वजनों से अपेक्षित सहयोग और सफलता की प्राप्ति होगी। सप्ताह की शुरुआत में व्यावसायिक कार्यों को लेकर अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों पर भी इस दौरान कामकाज का अतिरिक्त बोझ बना रह सकता है लेकिन सीनियर और जूनियर की मदद से आप सभी कार्यों को बेहतर तरीके से करने में कामयाब हो जाएंगे। 

सप्ताह के मध्य में कुछ नए लोगों से मेल-मुलाकात होने की संभावना बनेगी। जिनकी मदद से भविष्य में लाभ की योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपकी चल और अचल संपत्ति में वृद्धि के योग बनेंगे। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही अड़चनें दूर होंगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप किसी योजना अथवा कारोबार में विस्तार के लिए धन निवेश कर सकते हैं। रिश्ते-नाते की दृष्टि से भी यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहने वाला है। पूरे सप्ताह अपनों का साथ और सहयोग बना रहेगा। भाई-बहनों के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप अपने लव अथवा लाइफ पार्टनर के साथ किसी मनोरंजक स्थल की यात्रा पर निकल सकते हैं। यह सप्ताह एकदूसरे को समझने और करीब आने के लिए अत्यंत ही अनुकूल साबित होगा। सेहत सामान्य रहेगी। 

विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed