{"_id":"63cd0c605801960728194e78","slug":"saptahik-mesh-rashifal-23-29-jan-2023-weekly-aries-horoscope-in-hindi-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aries Weekly Horoscope (23-29 Jan) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aries Weekly Horoscope (23-29 Jan) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 22 Jan 2023 03:48 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 22 Jan 2023 03:48 PM IST
सार
मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। यदि कोई कार्य लंबे समय से अटका हुआ था तो वह मित्र या सत्ता-शासन के सहयोग से पूरा होगा।
विज्ञापन
Aries Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेष
विज्ञापन
मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। यदि कोई कार्य लंबे समय से अटका हुआ था तो वह मित्र या सत्ता-शासन के सहयोग से पूरा होगा। आप सप्ताह की शुरुआत से ही अपने कार्यों में अनुकूलता महसूस करेंगे। इस सप्ताह आप अपनी वाणी से अपने विरोधियों को भी अपना मित्र बना लेंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों का बाजार में फंसा पैसा अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। यदि कोई व्यक्ति आपका उधार नहीं चुका रहा है, तो इस सप्ताह कोशिश करने पर फंसा धन निकल सकता है। सप्ताह के मध्य में मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। वहीं सप्ताह के उत्तरार्ध में रोजी-रोजगार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। इस सप्ताह अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है तो वहीं सिंगल लोगों के जीवन में किसी की इंट्री हो सकती है। पूर्व में चले आ रहे प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना और 'ॐ हं हनुमते नम:' मंत्र का प्रतिदिन जप करें।