फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Mesh Rashifal 19 to 25 June weekly Aries Horoscope in Hindi

Aries Weekly Horoscope (19-25 June) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह

Sat, 17 Jun 2023 05:30 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 17 Jun 2023 05:30 PM IST
सार

हालांकि यह स्थिति लंबे समय तक नहीं रहेगी और सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपने करियर, कारोबार और जीवन की गाड़ी पटरी पर आती हुई नजर आएगी। ऐसे में आपको सप्ताह की शुरुआत में आपको फल की चिंता किए बगैर अपने कर्म पर फोकस करने की जरूरत रहेगी।

विज्ञापन
Saptahik Mesh Rashifal 19 to 25 June weekly Aries Horoscope in Hindi
Aries Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेष राशि

विज्ञापन

मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में आपके द्वारा किए जाने वाले परिश्रम और प्रयास का उम्मीद से कम फल मिल सकता है, जिसके चलते आपका मन थोड़ा चिंतित और निराश रह सकता है। हालांकि यह स्थिति लंबे समय तक नहीं रहेगी और सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपने करियर, कारोबार और जीवन की गाड़ी पटरी पर आती हुई नजर आएगी। ऐसे में आपको सप्ताह की शुरुआत में आपको फल की चिंता किए बगैर अपने कर्म पर फोकस करने की जरूरत रहेगी। इस दौरान किसी बात को लेकर आपकी अपने परिजनों के साथ अनबन हो सकती है। भूमि-भवन और पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में कुछेक अड़चनें आ सकती है। मेष राशि के जातकों को इस दौरान कोई भी निर्णय भावनाओं में बहकर या फिर गुस्से में लेने से बचना चाहिए और वाहन बहुत सावधानी के साथ चलाना चाहिए, अन्यथा आपको चोट लग सकती है। सप्ताह के मध्य में परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। हालांकि उन्हें कठिन परिश्रम करने पर ही मनचाही सफलता का योग बनेगा। कामकाजी महिलाओं को कार्यक्षेत्र और घर-परिवार से जुड़ी कुछेक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम संबंध में जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें, अन्यथा बनी बात भी बिगड़ सकती है। अपनी सेहत के साथ जीवनसाथी की सेहत का पूरा ख्याल रखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed