{"_id":"6431468e6bcc29860f039acd","slug":"saptahik-mesh-rashifal-10-16-april-weekly-aries-horoscope-in-hindi-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aries Weekly Horoscope (10-16 April) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aries Weekly Horoscope (10-16 April) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 09 Apr 2023 12:17 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 09 Apr 2023 12:17 PM IST
सार
मेष राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह इस राशि के जातकों को छोटी-मोटी बातों पर उत्तेजित होने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
Aries Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह इस राशि के जातकों को छोटी-मोटी बातों पर उत्तेजित होने से बचना चाहिए। खास तौर पर कार्यक्षेत्र में किसी से उलझने की भूलकर भी कोशिश न करें क्योंकि आपके विरोधी आपको बेवजह की चीजों में उलझाकर लक्ष्य से भटकाने की कोशिश कर सकते हैं। इस सप्ताह करिअर और कारोबार से जुड़ी परेशानियों से बचने के लिए लोगों को मिलाकर चलना बेहतर रहेगा। सप्ताह के मध्य में आपका मन थोड़ा विचलित रह सकता है। इस दौरान घर-परिवार से जुड़े मामलों को लेकर निर्णय लेने में आपको कुछेक मुश्किलें आ सकती हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को सप्ताह के उत्तरार्ध में धन का लेनदेन करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान किसी भी कागज पर बगैर पढ़े हस्ताक्षर करने से बचें। प्रेम संबंध में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं और लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी की सेहत चिंता का विषय बन सकती है। मौसमी बीमारी से बचें और खान-पान पर ध्यान दें।
उपाय: प्रतिदिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और तुलसी जी की सेवा करें।