{"_id":"63df644ee1329531ff6688fe","slug":"saptahik-mesh-rashifal-06-12-feb-weekly-aries-horoscope-in-hindi-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aries Weekly Horoscope (06-12 Feb) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aries Weekly Horoscope (06-12 Feb) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 05 Feb 2023 01:40 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 05 Feb 2023 01:40 PM IST
सार
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ संभावनाओं के लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको अचानक कहीं बड़ा धन लाभ हो सकता है।
विज्ञापन
Aries Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेष
विज्ञापन
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ संभावनाओं के लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको अचानक कहीं बड़ा धन लाभ हो सकता है। करियर-कारोबार की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। व्यवसाय में भी आशानुकूल प्रगति देखने को मिलेगी, लेकिन लेन-देन करते समय खूब सावधानी बरतें और दूसरों पर आंख मूंदकर विश्वास करने से बचें। इस दौरान किसी विद्वान व्यक्ति के साथ संबंध बनेंगे और भविष्य में उसकी मदद से किसी लाभदायक योजना से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। महिलाओं की धर्म-कर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। सप्ताह के अंत तक किसी मांगलिक या धार्मिक कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। संतान से जुड़ी कोई बड़ी समस्या का समाधान निकल आने से मन को सुकून मिलेगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह अनकूल रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है।
उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना और हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।