{"_id":"642935f1ae29c01fbd0c10a3","slug":"saptahik-mesh-rashifal-03-09-april-weekly-aries-horoscope-in-hindi-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aries Weekly Horoscope (03-09 April) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aries Weekly Horoscope (03-09 April) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 02 Apr 2023 01:32 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 02 Apr 2023 01:32 PM IST
सार
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सुख और सौभाग्य को लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत से आपको अपने कार्य में मनचाही सफलता मिलती हुई दिखाई देगी।
विज्ञापन
Aries Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेष
विज्ञापन
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सुख और सौभाग्य को लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत से आपको अपने कार्य में मनचाही सफलता मिलती हुई दिखाई देगी। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों ही आप पर मेहरबान रहेंगे। कारोबार को लेकर इस दौरान आपके द्वारा लिए गए निर्णय महवपूर्ण साबित होंगे। जिसका आपको न सिर्फ वर्तमान में बल्कि भविष्य में भी लाभ मिलेगा। सप्ताह के मध्य में आपका मन सामाजिक-धार्मिक कार्यों में जरा ज्यादा ही लगेगा। इस दौरान आपको किसी बड़े मंच पर सम्मानित भी किया जा सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई बड़ा पद या जिम्मेदारी मिल सकती है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे को मनचाही सफलता मिलने के पूरे योग हैं। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बेहद अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ आपकी बेहतर ट्यूनिंग बनी रहेगी। दांपत्य जीवन भी सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की विधि-विधान से पूजा करें और किसी कार्य विशेष के लिए निकलते समय लाल चंदन या फिर रोली का तिलक लगाकर निकलें।
विज्ञापन