{"_id":"636787a228330a0e287effbe","slug":"saptahik-meen-rashifal-7-13-nov-2022-weekly-pisces-horoscope-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pisces Weekly Horoscope (7-13 Nov): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Pisces Weekly Horoscope (7-13 Nov): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?
Mon, 07 Nov 2022 12:46 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 07 Nov 2022 12:46 AM IST
सार
इस सप्ताह मीन राशि के जातकोंं द्वारा किए गए प्रयास और परिश्रम का पूरा फल प्राप्त होगा। सप्ताह की शुरुआत से ही आपको सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
विज्ञापन
Pisces Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मीन
विज्ञापन
इस सप्ताह मीन राशि के जातकोंं द्वारा किए गए प्रयास और परिश्रम का पूरा फल प्राप्त होगा। सप्ताह की शुरुआत से ही आपको सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। यदि कोर्ट-कचहरी में कोई मुकदमा चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है अथवा विरोधी कोर्ट के बाहर ही आपसे समझौते का प्रयास कर सकते हैं। नए क्षेत्रों में आजीविका के विस्तार की योजनाएं बनेंगी। कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आप पर सीनियर और जूनियर दोनों मेहरबान रहेंगे, जिससे आपके सभी कार्य समय पर आसानी से पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। व्यवसाय में पूर्व में किए गए धन निवेश का लाभ प्राप्त होगा। यह समय परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए अत्यंत ही शुभ साबित होगा। सप्ताह के अंत तक उन्हें कोई बड़ी खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। इस दौरान आप परिजन या फिर इष्ट-मित्रों के साथ किसी पर्यटन स्थल पर घूमने-फिरने का प्रोग्राम बन सकता है। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे थे तो इस सप्ताह ऐसा करने पर आपकी बात न सकती है। वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध मजबूत होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा और जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा पीले पुष्प और प्रसाद में तुलसी दल चढ़कार करें एवं विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।