फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Meen Rashifal 31 Oct- 6 Nov 2022 weekly Pisces Horoscope in Hindi

Pisces Weekly Horoscope (31 Oct- 6 Nov): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 30 Oct 2022 12:33 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 30 Oct 2022 12:33 AM IST
सार

मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी के साथ हंसी-मजाक करते समय इस बात का पूरा ख्याल रखना होगा कि वह किसी के अपमान का कारण न बन जाए। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में कामकाज का अतिरिक्त बोझ आपके सिर पर आ सकता है।

विज्ञापन
Saptahik Meen Rashifal 31 Oct- 6 Nov 2022 weekly Pisces Horoscope in Hindi
Pisces Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मीन 

विज्ञापन

मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी के साथ हंसी-मजाक करते समय इस बात का पूरा ख्याल रखना होगा कि वह किसी के अपमान का कारण न बन जाए। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में कामकाज का अतिरिक्त बोझ आपके सिर पर आ सकता है। इससे निपटने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास की जरूरत रहेगी। रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे लोगों को अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। यदि आप अपने व्यवसाय का विस्तार करने की सोच रहे हैं, तो आपको ऐसा निर्णय लेने से पहले बाजार की स्थिति का आंकलन और अपने शुभचिंतकों से बात जरूर करना चाहिए। सप्ताह के उत्तरार्ध में भोग-विलास से जुड़ी चीजों पर अधिक धन खर्च हो सकता है। इस दौरान युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती में बीतेगा। किसी धार्मिक या मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जगेगी। यदि आप किसी के सामने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे हैं तो आपको जल्दबाजी करने की बजाय उचित समय आने का इंतजार करना ठीक रहेगा। वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध सामान्य बने रहेंगे। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें।   
उपाय: प्रतिदिन पानी में एक चुटकी हल्दी मिलाकर स्नान करें और पूजा में विष्णु सस्त्रनाम का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed