{"_id":"6444c357db153375a10f2857","slug":"saptahik-meen-rashifal-24-30-april-weekly-pisces-horoscope-in-hindi-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pisces Weekly Horoscope (24-30 April): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Pisces Weekly Horoscope (24-30 April): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?
Sun, 23 Apr 2023 02:39 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 23 Apr 2023 02:39 PM IST
सार
नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति संभव है। आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। लंबे समय से अटके काम पूरे होने पर आप राहत की सांस लेंगे।
विज्ञापन
Pisces Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मीन
विज्ञापन
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ और लाभप्रद साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको अपने करियर या कारोबार से जुड़ी वह शुभ सूचना मिल सकती है, जिसका आपको लंबे समय से इंतजार था। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति संभव है। आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। लंबे समय से अटके काम पूरे होने पर आप राहत की सांस लेंगे। घर में किसी प्रिय व्यक्ति के आने पर खुशियों का माहौल बना रहेगा। अचानक से पिकनिक-पार्टी या पर्यटन के प्रोग्राम बनेंगे। व्यवसाय से जुड़े लोग इस दौरान अपने कारोबार में अच्छा खास धन लाभ अर्जित करने में कामयाब होंगे। बाजार में आपकी साख बढ़ेगी। घर-परिवार के सदस्यों को पूरा सहयोग और समर्थन हासिल होगा, जिसकी मदद से आप घरेलू मसलों को आसानी से हल करने में कामयाब होंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में मीन राशि के जातकों का अधिकांश समय धर्म-कर्म से जुड़े कार्यों में बीतेगा। इस दौरान तीर्थाटन के योग भी बनेंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बीतेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा करें और भगवान विष्णु की पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।