फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Meen Rashifal 23 to 29 september 2024 weekly Pisces Horoscope in Hindi

Pisces Weekly Horoscope (23 से 29 सितंबर): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह ?

Sun, 22 Sep 2024 04:49 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 22 Sep 2024 04:49 PM IST
सार

Saptahik Meen Rashifal:   प्रेम संबंध में आपसी विश्वास की कमी देखने को मिल सकती है। अपने रिश्ते को बेहतर बनाए रखने के लिए किसी भी प्रकार के विवाद को संवाद से दूर करने का प्रयास करें। 
 

विज्ञापन
Saptahik Meen Rashifal 23 to 29 september 2024 weekly Pisces Horoscope in Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

मीन 

विज्ञापन

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। इस सप्ताह आपको कभी घी घना तो कभी सूखा चना और कभी वो भी मना वाली स्थिति से गुजरना पड़ सकता है। इस सप्ताह आपके कार्यों में जहां तमाम तरह की अड़चनें आएंगे तो वहीं इष्ट-मित्रों और शुभचिंतकों की मदद से उसे दूर करने का रास्ता भी निकलेगा। हालांकि जीवन से जुड़ी तमाम चुनौतियों का सामना करने के लिए तन और मन से स्वस्थ रहने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के मध्य का समय आपकी सेहत की दृष्टि से प्रतिकूल रह सकता है। इस दौरान आपकी कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है अथवा आप मौसमी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। ऐसे में स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और तथा अपनी दिनचर्या एवं खानपान सही रखें। 


मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने तय किए गए टारगेट को पाने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास की जरूरत पूरे सप्ताह बनी रहेगी। इस सप्ताह आय के मुकाबले व्यय की अधिकता रहेगी। जिसके चलते आपका बजट बिगड़ सकता है। छात्र वर्ग को मनचाही सफलता पाने के लिए समय का दुरुपयोग और आलस्य से बचते हुए कठिन परिश्रम करना होगा। प्रेम संबंध में आपसी विश्वास की कमी देखने को मिल सकती है। अपने रिश्ते को बेहतर बनाए रखने के लिए किसी भी प्रकार के विवाद को संवाद से दूर करने का प्रयास करें। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन श्री भगवान श्री विष्णु की पूजा पीले पुष्प एवं हल्दी का तिलक लगाकर करें तथा श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed