फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Meen Rashifal 19-25 September 2022 weekly Pisces Horoscope in Hindi

Pisces Weekly Horoscope (19-25 September): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 19 Sep 2022 12:43 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 19 Sep 2022 12:43 AM IST
सार

कार्यक्षेत्र में अपने काम को दूसरों के भरोसे छोड़ने की बजाय खुद बेहतर तरीके से करने का प्रयास करें अन्यथा आपको अपने बॉस के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है।

विज्ञापन
Saptahik Meen Rashifal 19-25 September 2022 weekly Pisces Horoscope in Hindi
Pisces Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मीन 

विज्ञापन

मीन राशि के लोगों को इस सप्ताह किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। किसी भी कागज को बगैर ठीक तरीके से पढ़े-समझे साइन करने की भूल बिल्कुल न करें, अन्यथा आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अपने काम को दूसरों के भरोसे छोड़ने की बजाय खुद बेहतर तरीके से करने का प्रयास करें अन्यथा आपको अपने बॉस के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। इस दौरान अपनी वाणी और भावनाओं पर नियंत्रण रखें और किसी को कुछ भी कहने से पहले दस बार सोचें अन्यथा आपके वर्षों से बने बनाए संबंध बिगड़ सकते हैं। व्यवसाय में लाभ कमाने के लिए गलत चीजों का सहारा लेने से बचें, अन्यथा आपको लेने के देने पड़ सकते हैं। पैसों के लेन-देन में खूब सावधानी बरतें। सप्ताह के उत्तरार्ध में मौसमी बीमारी के प्रति सचेत रहें। इस दौरान कोई पुरानी बीमारी के उभरने की भी आशंका बनी रहेगी। प्रेम संबंध को मजबूत बनाने के लिए अपने लव पार्टनर की मजबूरियों और भावनाओं को समझने का प्रयास करें। किसी भी मसले को विवाद की बजाय संवाद से सुलझाएं। खट्टी-मीठी तकरार के साथ दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में 'ॐ नमो नारायणाय' मंत्र का जप करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed