{"_id":"65f57ca507cca92f480a5c7d","slug":"saptahik-meen-rashifal-18-to-24-march-2024-weekly-pisces-horoscope-in-hindi-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pisces Weekly Horoscope (18 To 24 March): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Pisces Weekly Horoscope (18 To 24 March): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?
Mon, 18 Mar 2024 11:00 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 18 Mar 2024 11:00 AM IST
विज्ञापन
Pisces Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीन
विज्ञापन
मीन राशि के जातकों के लिए सप्ताह का पूर्वार्ध कुछ एक बड़ी परेशानियों को लिए रहने वाला है। इस दौरान मीन राशि के जातकों के विरोधी सक्रिय रहते हुए कामकाज में अड़चन डालने की कोशिश कर सकते हैं। इस दौरान लोगों की छोटी-मोटी बातों को तूल न दें और दूसरों के मामले में बेवजह की दखलंदाजी करने से बचें। सप्ताह के पूर्वार्ध में किसी बात को लेकर मन में एक भय अथवा चिंता बनी रहेगी। इस दौरान बेवजह के खर्च के कारण आर्थिक चिंता भी सताएगी। कारोबार की दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध का समय ज्यादा शुभता लिए रहने वाला है। मीन राशि के जातकों को कार्यसिद्धि के लिऐ दूसरों से झूठ और धोखे का सहारा लेने से बचना चाहिए अन्यथा पोल खुलने पर अपमानित होना पड़ सकता है।
इस सप्ताह किसी के साथ भूलकर भी कोई ऐसा वादा न करें जिसे पूरा करने में आपको परेशानी का अनुभव करना पड़े। नौकरीपेशा वर्ग किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए अपने अधिकारियों से उचित दूरी बनाए रखें अन्यथा कार्यक्षेत्र में आपको अपने विरुद्ध निर्णय होने से हानि का सामना करना पड़ सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। भाई-बहनों के किसी बात को लेकर मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है। प्रेम संबंध में भी किसी तीसरे व्यक्ति की इंट्री होने से आपसी रिश्ते में दरार पड़ सकती है। सन्तान पक्ष से असहयोग और उससे जुड़ी कोई बड़ी समस्या आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पीले चंदन का तिलक लगाकार पूजा तथा नारायण कवच का पाठ करें।