फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Meen Rashifal 14-20 Nov 2022 weekly Pisces Horoscope in Hindi

Pisces Weekly Horoscope (14-20 Nov): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 13 Nov 2022 05:02 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 13 Nov 2022 05:02 PM IST
सार

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह आपके घर-परिवार की खुशियों को बढ़ाने वाला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में ही घर के किसी प्रिय सदस्य की उपलब्धि से खुशियों का माहौल बना रहेगा।

विज्ञापन
Saptahik Meen Rashifal 14-20 Nov 2022 weekly Pisces Horoscope in Hindi
Pisces Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मीन 

विज्ञापन

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह आपके घर-परिवार की खुशियों को बढ़ाने वाला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में ही घर के किसी प्रिय सदस्य की उपलब्धि से खुशियों का माहौल बना रहेगा। जो लोग विदेश में करिअर या कारोबार करने की सोच रहे थे, उनकी राह  में आ रही दिक्कतें दूर होंगी। यदि आपका परिवार के किसी सदस्य के साथ मनमुटाव चल रहा था तो वह किसी बड़े-बुजुर्ग की मदद से दूर होगा। सप्ताह के मध्य में व्यवासय के सिलसिले में की गई यात्रा लाभप्रद और आपके मान-सम्मान को बढ़ाने वाली साबित होगी। इस सप्ताह आप अपनी सूझ-बूझ और मेहनत के बल पर बाजार में अपनी साख बनाने में कामयाब होंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। यह समय आपके पारिवारिक जीवन के लिए भी अनुकूल साबित होगा। इस दौरान आपको मांगलिक कार्यों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। किसी प्रिय व्यक्ति से लंबे समय बाद मुलाकात संभव है। इस सप्ताह अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। जो लोग प्रेम संबंध में बने हुए हैं, परिजन उनके रिश्ते को स्वीकार करते हुए विवाह पर अपनी स्वीकृति प्रदान कर सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की उपासना एवं नारायण कवच का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed