{"_id":"62a5d6ca823ee2796b7ec44c","slug":"saptahik-meen-rashifal-13-to-19-june-2022-weekly-pisces-horoscope-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pisces Weekly Horoscope (13 To 19 June 2022): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Pisces Weekly Horoscope (13 To 19 June 2022): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?
Mon, 13 Jun 2022 12:36 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 13 Jun 2022 12:36 AM IST
सार
मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना चाहिए। सप्ताह की शुरुआत में आपके विरोधी आपको आपके लक्ष्य से भटकाने की कोशिश कर सकते हैं।
विज्ञापन
Pisces Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मीन
विज्ञापन
मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना चाहिए। सप्ताह की शुरुआत में आपके विरोधी आपको आपके लक्ष्य से भटकाने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में आप अपने करिअर या कारोबार से जुड़ा फैसला भावनाओं में बहकर या फिर किसी लालच में आकर न करें, अन्यथा आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में घर-परिवार से जुड़ा कोई मसला आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकता है। मामला चाहे आपकी लव लाइफ से जुड़ा हो या फिर आपके घर परिवार का उसे निबटाने के लिए दूसरों की मदद लेने की बजाए यदि आप अपने विवेक से सुलझाने की कोशिश करेंगे तो आप जग हंसाई से बच जाएंगे। इस दौरान व्यवसाय के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा के दौरान सेहत और सामान दोनों की ही खूब ख्याल रखें। वैसे आपको इस पूरे सप्ताह अपनी सेहत का ख्याल रखना होगा। सप्ताह के अंत में संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की साधना करें और हल्दी या केसर का तिलक लगाएं।