{"_id":"67cd805672ae907ae50dcca5","slug":"saptahik-meen-rashifal-10-to-16-march-march-weekly-pisces-horoscope-in-hindi-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pisces Weekly Horoscope (10 to 16 March): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Pisces Weekly Horoscope (10 to 16 March): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 09 Mar 2025 05:19 PM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sun, 09 Mar 2025 05:19 PM IST
सार
Saptahik Meen Rashifal: मीन राशि के जातकों को इस पूरे सप्ताह कार्यक्षेत्र से जुड़ी नीतियों और नियमों का पालन सही तरीके से करने का प्रयास करना चाहिए अन्यथा वे अपने उच्च अधिकारियों के गुस्से का शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मीन
विज्ञापन
मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह जीवन से जुड़े बड़े बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों पर सप्ताह की शुरुआत में कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है अथवा उनके कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। इस दौरान अनचाही जगह पर तबादले और अनचाही जिम्मेदारी मिलने के कारण मन खिन्न रहेगा। मीन राशि के जातकों को इस पूरे सप्ताह कार्यक्षेत्र से जुड़ी नीतियों और नियमों का पालन सही तरीके से करने का प्रयास करना चाहिए अन्यथा वे अपने उच्च अधिकारियों के गुस्से का शिकार हो सकते हैं। खुद को परिस्थितियों के अनुरूप ढालने में ही भलाई रहेगी। निजी जीवन में भी किसी भी प्रकार का शार्टकट लेने से बचें।
इस सप्ताह छात्र वर्ग का मन अध्ययन की बजाय अन्य गतिविधियों में लग सकता है, जिसके चलते उनकी पढ़ाई-लिखाई प्रभावित हो सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में शत्रुपक्ष की कूटनीतिक चालों से बच कर रहें। प्रेम संबंध को मजबूत बनाने के लिए एकदूसरे की भावनाओं का आदर करें। इस सप्ताह जीवनसाथी किे साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। संतानपक्ष की उन्नति को लेकर मन चिंतित रह सकता है।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं और नारायण कवच का पाठ करें।
Grah Gochar: मीन राशि में बनेगा सप्तग्रही योग, इन राशियों को मिल सकता है धनलाभ
विज्ञापन
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।