{"_id":"6404598bb8d19a54c109e8e9","slug":"saptahik-meen-rashifal-06-12-march-weekly-pisces-horoscope-in-hindi-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pisces Weekly Horoscope (06-12 March): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Pisces Weekly Horoscope (06-12 March): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?
Sun, 05 Mar 2023 05:21 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 05 Mar 2023 05:21 PM IST
सार
मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह की शुरुआत में कामकाज के सिलसिले में ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। परिश्रम के मुकाबले कम सफलता मिलने से मन थोड़ा खिनन रहेगा।
विज्ञापन
Pisces Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मीन
विज्ञापन
मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह की शुरुआत में कामकाज के सिलसिले में ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। परिश्रम के मुकाबले कम सफलता मिलने से मन थोड़ा खिनन रहेगा। नौकरीपेशा लोंगों पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को बाजार में फंसे धन को निकालने के लिए ज्यादा मशक्कत करनी पड़ सकती है। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा राहत भरा रहने वाला है। इस दौरान करियर और कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं मनचाही सफलता देने वाली साबित होगी। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की कामना पूरी होगी और उसके जरिए मनचाहा लाभ प्राप्त करने में कामयाब होंगे। इस दौरान युवाओं का अधिकांश समय अपने मित्रों और सगे सम्बन्धियों के साथ बीतेगा। भाग्य का सहयोग मिलने से धन प्राप्ति और मान- सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। छोटी-मोटी दिक्कतों के बावजूद व्यवसायी कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त करने में कामयाब होंगे। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त साधन बनेंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान गायत्री मंत्र की एक माला जप करें।