{"_id":"65bf303117b10873290c2dd9","slug":"saptahik-meen-rashifal-05-to-11-feb-2024-weekly-pisces-horoscope-in-hindi-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pisces Weekly Horoscope (05 to 11 Feb): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Pisces Weekly Horoscope (05 to 11 Feb): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?
Sun, 04 Feb 2024 03:55 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 04 Feb 2024 03:55 PM IST
सार
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक हुए है। इस सप्ताह आप जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में मनचाही सफलता मिलती नजर आएगी। आपके छोटे से प्रयास से बड़े से बड़ा काम पूरा होता नजर आएगा।
विज्ञापन
Pisces Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मीन
विज्ञापन
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक हुए है। इस सप्ताह आप जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में मनचाही सफलता मिलती नजर आएगी। आपके छोटे से प्रयास से बड़े से बड़ा काम पूरा होता नजर आएगा। इष्ट-मित्र तन-मन-धन से अपना सहयोग प्रदान करेंगे। किसी बड़े निर्णय को लेते समय पिता का विशेष आशीर्वाद मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको किसी धार्मिक कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। सप्ताह के मध्य में सरकारी निर्णय से लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। इस दौरान आपको करियर-कारोबार में अपेक्षित प्रगति एवं लाभ की प्राप्ति होगी, जिसके चलते आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस दौरान पुराने मित्रों से मेल-मुलाकात संभव है।
कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में फैसला आपके हक में आ सकता है। इस दौरान व्यवसाय से जुड़े लोग कोई बड़ी डील कर सकते हैं। इस दौरान धन की आवक बनी रहेगी और आपका व्यय भार घटेगा। किसी नई योजना से जुड़कर आपको कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। इस सप्ताह सत्ता-सरकार के किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से लाभ होने के योग बन रहे हैं। मसलन, यदि आपने किसी कांट्रैक्ट को पाना चाह रहे थे तो आपको वह मिल जाएगा।
विज्ञापन
कारोबार आदि के लिए यदि आपने लोन अप्लाई किया था तो वह पास हो जाएगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। प्रेम संबंध में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन किचन में बनी पहली रोटी गाय के लिए निकालें और पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।