{"_id":"629357d2b5f97e3bb3441fbb","slug":"saptahik-makar-rashifal-30-may-to-05-june-2022-weekly-capricorn-horoscope-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Capricorn Weekly Horoscope (30 May To 05 June 2022): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Capricorn Weekly Horoscope (30 May To 05 June 2022): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह?
Mon, 30 May 2022 12:53 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 30 May 2022 12:53 AM IST
सार
नौकरीपेशा लोगों के लिए अनचाही जगह पर ट्रांसफर या अनचाही जिम्मेदारी मिलने आदि के योग बन रहे हैं। पदोन्नति, वेतन वृद्धि आदि मामलों में अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने से आपका मन खिन्न रहेगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।
विज्ञापन
Capricorn Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मकर
विज्ञापन
मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी ऐसे कार्य को करने से बचना होगा जिसमें किसी भी प्रकार का जोखिम, अपमान या फिर नुकसान की आशंका हो। इस सप्ताह आपको क्रोध या आवेश में आकर किसी से उलझने या कोई बड़ा निर्णय लेने से बचना होगा, अन्यथा आपको लेने के देने पड़ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए अनचाही जगह पर ट्रांसफर या अनचाही जिम्मेदारी मिलने आदि के योग बन रहे हैं। पदोन्नति, वेतन वृद्धि आदि मामलों में अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने से आपका मन खिन्न रहेगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। इस सप्ताह आपको अपने कामकाज के साथ पारिवारिक रिश्तों पर भी खूब ध्यान देने की जरूरत रहेगी। किसी बात को लेकर माता-पिता से असहमति या फिर कहें तकरार हो सकती है। किसी भी पारिवारिक समस्या का समाधान खोजते समय परिजनों की भावनाओं और अपेक्षाओं का पूरा ख्याल रखना होगा। यदि आपके दांपत्य जीवन में कोई दिक्कत चल रही है तो उसे विवाद की बजाय संवाद से दूर करें। प्रेम संबंध में सोच-समझकर आगे कदम बढ़ाएं और अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार रहें। छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है।
उपाय : प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा और उनकी चालीसा का पाठ करें। शनिवार के दिन शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाकर 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' का कम से कम एक माला जप जरूर करें।
विज्ञापन