{"_id":"6264f94e9d2df57fae5ff9dd","slug":"saptahik-makar-rashifal-25-april-to-01-may-2022-weekly-capricorn-horoscope-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Capricorn Weekly Horoscope (25 April To 01 May 2022): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Capricorn Weekly Horoscope (25 April To 01 May 2022): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह?
Mon, 25 Apr 2022 12:41 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:41 AM IST
सार
कार्यक्षेत्र में सीनियर आपके कामकाज की तारीफ करेंगे। संभव है कि आपको कोई अहम जिम्मेदारी मिल जाए। किसी योजना या फिर कारोबार में पूर्व में किया गया निवेश लाभ पहुंचाएगा।
विज्ञापन
Capricorn Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मकर
विज्ञापन
मकर राशि के जो जातक करियर और कारोबार की तरक्की को लेकर परेशान थे, उनकी मनोकामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सीनियर आपके कामकाज की तारीफ करेंगे। संभव है कि आपको कोई अहम जिम्मेदारी मिल जाए। किसी योजना या फिर कारोबार में पूर्व में किया गया निवेश लाभ पहुंचाएगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सुखद समाचार मिल सकता है। भूमि-भवन से जुड़े विवाद में फैसला आपके हक में आ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रिय व्यक्ति के घर में आगमन से खुशियों का माहौल बना रहेगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है अथवा किसी मांगलिक अवसर में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। प्रेम प्रसंग से जुड़े मामले में लव पार्टनर के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता रहेगी। जीवनसाथी के साथ सुख-सहयोग बना रहेगा।
उपाय : शनिवार के दिन स्नान करने से पहले गले से नीचे तेल लगाकर मालिस करें। दीन दुखियों की यथासंभव मदद करें।