फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik makar Rashifal 23-29 Jan weekly Capricorn Horoscope in Hindi

Capricorn Weekly Horoscope (06-12 Feb): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 05 Feb 2023 03:28 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 05 Feb 2023 03:28 PM IST
सार

मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह की शुरुआत में धन लाभ एवं उन्नति के पर्याप्त अवसर मिलेंगे, लेकिन ध्यान रहे कि आलस्य और लापरवाही के चलते आप इसे खो भी सकते हैं।

विज्ञापन
Saptahik makar Rashifal 23-29 Jan weekly Capricorn Horoscope in Hindi
Capricorn Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मकर 

विज्ञापन

मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह की शुरुआत में धन लाभ एवं उन्नति के पर्याप्त अवसर मिलेंगे, लेकिन ध्यान रहे कि आलस्य और लापरवाही के चलते आप इसे खो भी सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर का कम सहयोग मिल पाएगा। ऐसे में आपको अपने वर्तमान और बीते समय के अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करना होगा, अन्यथा भविष्य में यही काम आपकी चिंता के बड़े कारण बनेंगे। सप्ताह के मध्य में किसी महिला मित्र की मदद से आपकी कोई बड़ी चिंता दूर होगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय शुभ साबित होगा। कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान आपकी समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक वातावरण सुखमय बना रहेगा। घर में माता-पिता की तरफ से पूरा सहयोग और समर्थन हासिल रहेगा। इस दौरान रोजी-रोजगार की दिशा में किए गये प्रयास सफल होंगे। घर में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। सिंगल लोगों की लाइफ में किसी का प्रवेश हो सकता है। किसी के साथ हाल-फिलहाल में हुई मित्रता प्रेम में तब्दील हो सकती है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है, हालांकि आपको स्वयं की सेहत और खान-पान का ख्याल रखने की भी जरूरत बनी रहेगी। 
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें और पक्षियों को दाना डालें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed