फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik makar Rashifal 19-25 September 2022 weekly Capricorn Horoscope in Hindi

Capricorn Weekly Horoscope (19-25 September): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 19 Sep 2022 12:21 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 19 Sep 2022 12:21 AM IST
सार

तंदुरुस्ती हजार नियाामत है। इसक कहावत को मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह विशेष रूप से ध्यान रखने की जरूरत रहेगी, अन्यथा आपको नाहक ही अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।

विज्ञापन
Saptahik makar Rashifal 19-25 September 2022 weekly Capricorn Horoscope in Hindi
Capricorn Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मकर 

विज्ञापन

तंदुरुस्ती हजार नियाामत है। इसक कहावत को मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह विशेष रूप से ध्यान रखने की जरूरत रहेगी, अन्यथा आपको नाहक ही अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में आपको कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा लाभदायक लेकिन काफी थकान भरी रहेगी। जिसका असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। इस दौरान भूमि-भवन से संबंधित विवाद उभर सकते हैं, जिसके चलते बेवजह की परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं। ऐसे मामलों को कोर्ट-कचहरी ले जाने की बजाय बातचीत से ही सुलझाने का प्रयास करेंगे तो ज्यादा बेहतर रहेगा, अन्यथा मामला लंबा खिंच सकता है। सप्ताह के मध्य में किसी धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा। लंबे अरसे बाद किसी प्रिय से मुलाकात होने पर पुरानी यादें ताजा होंगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यापारियों को कारोबार में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान किसी के बहकावे में आकर जोखिम उठाने से बचें। प्रेम संबंध में कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले दस बार जरूर सोच लें, अन्यथा न सिर्फ आपको बदनामी उठानी पड़ सकती है, बल्कि भविष्य में पछतावा भी हो सकता है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। 
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा और बजरंग बाण का पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed