फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik makar Rashifal 18 To 24 March 2024 weekly Capricorn Horoscope in Hindi

Capricorn Weekly Horoscope (18 To 24 March): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 18 Mar 2024 10:44 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 18 Mar 2024 10:44 AM IST
विज्ञापन
Saptahik makar Rashifal 18 To 24 March 2024 weekly Capricorn Horoscope in Hindi
Capricorn Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
मकर  मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मनचाहा फल देने वाला साबित होगा। यदि आप बीते लंबे समय से किसी कार्य विशेष में सफलता पाने के लिए प्रयासरत थे तो आपको इस सप्ताह उससे जुड़ी अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। सोचे हुए काम समय पर पूरे होने के कारण इस पूरे सप्ताह आपका पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहने वाला है। आपके भीतर सकारात्मक विचार और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सप्ताह के मध्य का समय व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए अत्यधिक शुभ साबित होगा। इस दौरोन आप बाजार में आई तेजी का लाभ उठाने में कामयाब होंगे। आपकी बाजार में साख बढ़ेगी। इस सप्ताह मकर राशि के लोगों को धार्मिक-मांगलिक कार्यों में शामिल होने के अवसर प्राप्त होंगे। तीर्थाटन के भी योग बनेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय पारिवारिक सुख की दृष्टि से अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान परिवार के सदस्यों के साथ तीज-त्योहार से जुड़ी खुशियां मनाने के अवसर प्राप्त होंगे। इस दौरान पुराने इष्ट-मित्रों से मेल-मुलाकात संभव है। सगे-संबंधियों के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे और उनका सहयोग प्राप्त होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में मकर राशि के जातकों को मौसमी बीमारी को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान खान-पान में सावधानी बरतें और नशे से दूर रहें। प्रेम संबंध में किसी भी प्रकार का उतावलापन या बेवजह का प्रदर्शन आपके लिए जी का जंजाल बन सकता है। आपसी रिश्तों को बेहतर बनाए रखने के लिए वाणी और व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें।  उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की गुड़ और चने का भोग लगाकर पूजा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed