फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik makar Rashifal 13 To 19 June 2022 weekly Capricorn Horoscope in Hindi

Capricorn Weekly Horoscope (13 To 19 June 2022): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 13 Jun 2022 12:26 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 13 Jun 2022 12:26 AM IST
सार

मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह कार्य विशेष में सफलता पाने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में सोचे हुए कार्यों में आने वाली अड़चन से आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा।

विज्ञापन
Saptahik makar Rashifal 13 To 19 June 2022 weekly Capricorn Horoscope in Hindi
Capricorn Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मकर

विज्ञापन

मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह कार्य विशेष में सफलता पाने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में सोचे हुए कार्यों में आने वाली अड़चन से आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। इस दौरान आपके संगी-साथी चाहते हुए भी आपकी मदद नहीं कर पाएंगे। सप्ताह के मध्य में आपको गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत रहेगी। इस दौरान क्रोध या भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय लेने की भूल न करें, अन्यथा बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। कामकाजी महिलाओं को कार्यक्षेत्र और घर-परिवार के बीच सामंजस्य बिठाने में कुछेक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि सप्ताह के अंत तक आपको चीजें एक बार फिर से पटरी पर लौटती हुई नजर आएंगी और आपको घर और बाहर सभी का सहयोग और साथ मिलने लगेगा। जिससे आपके अटके और अधूरे कार्य पूरे होने लगेंगे। प्रेम संबंध से जुड़ा विवाद आपको व्यथित कर सकता है। लव पार्टनर से जुड़ी कोई बात आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। सुखी दांपत्य जीवन के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी न करें। 
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव को जल दें और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। शनिवार के दिन शनि संबंधी चीजों का दान करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed