{"_id":"64045843fc8575d5ef045c85","slug":"saptahik-makar-rashifal-06-12-march-weekly-capricorn-horoscope-in-hindi-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Capricorn Weekly Horoscope (06-12 March): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Capricorn Weekly Horoscope (06-12 March): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 05 Mar 2023 04:31 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 05 Mar 2023 04:31 PM IST
सार
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मनचाहा फल देने वाला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत स्वजनों के साथ हंंसी-खुशी पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
Capricorn Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मकर
विज्ञापन
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मनचाहा फल देने वाला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत स्वजनों के साथ हंंसी-खुशी पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। इस दौरान किसी प्रिय व्यक्ति के घर आगमन से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोग मनचाहा लाभ प्राप्त कर सकेंगे। बाजार में आई तेजी का उन्हें खासा लाभ होगा। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। इस दौरान किसी के साथ हाल-फिलहाल में हुई दोस्ती प्रेम संबंध में तब्दील हो सकती है। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे थे संभव है कि आपकी बात बन जाए। जो लोग लंबे समय से रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे थे, उन्हें इस सप्ताह के अंत तक कोई शुभ समाचार मिल सकता है, लेकिन ध्यान रहे कि किसी भी अवसर को हाथ से न जानें दें अन्यथा आपको बाद में पछताना भी पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों पर कामकाज का बोझ बढ़ सकता है। हालांकि आप अपने सीनियर और जूनियर की मदद से उसे निबटाने में सफल होंगे। इस दौरान कामकाजी महिलाओं को घर और कार्यक्षेत्र के बीच तालमेल बिठाने में कुछेक मुश्किलें आ सकती हैं। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना और श्री सुंदरकांड का पाठ करें।