फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik makar Rashifal 04 July To 10 July 2022 weekly Capricorn Horoscope in Hindi

Capricorn Weekly Horoscope (04 July To 10 July 2022): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 04 Jul 2022 12:06 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 04 Jul 2022 12:06 AM IST
सार

मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह मध्यम फलप्रद कहा जाएगा। सप्ताह की शुरुआत में सोचे हुए काम समय पर न पूरे होने पर मन थोड़ा खिन्न रहेगा।

विज्ञापन
Saptahik makar Rashifal 04 July To 10 July 2022 weekly Capricorn Horoscope in Hindi
Capricorn Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मकर

विज्ञापन

मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह मध्यम फलप्रद कहा जाएगा। सप्ताह की शुरुआत में सोचे हुए काम समय पर न पूरे होने पर मन थोड़ा खिन्न रहेगा। कार्यों में आने वाली रुकावट और रिश्तों में आने वाली कड़वाहट आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेगी। इस दौरान आपको गृह क्लेश से बचने का प्रयास करना चाहिए। जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं उन्हें किसी भी मामले में बहुत सोच-समझकर प्रतिक्रिया देने की जरूरत है, अन्यथा अनावश्यक परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। आपके विरोधी आपके द्वारा कही गई बात को गलत तरीके से दूसरों के सामने प्रस्तुत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर का सहयोग न मिलने से परेशानी उठानी पड़ सकती है। इस दौरान आपके विरोधी भी सक्रिय रह सकते हैं, ऐसे में बेहद सावधानी के साथ आगे बढ़ने की जरूरत रहेगी। कारोबार में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। इस दौरान सट्टा, शेयर आदि से दूर रहें। प्रेम संबंध की दिशा में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं और उसका प्रदर्शन करने से बचें, अन्यथा जगहंसाई या अपमान झेलना पड़ सकता है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा। 
उपाय: प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें और पीपल पर जल चढ़ाएं। शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे शाम के समय आटे का चौमुखा तेल का दिया जलाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed