{"_id":"653f37bcf5a2f6bd250b8a07","slug":"saptahik-kumbh-rashifal-30-oct-05-nov-weekly-aquarius-horoscope-in-hindi-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aquarius Weekly Horoscope (30 Oct- 05 Nov): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aquarius Weekly Horoscope (30 Oct- 05 Nov): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?
Mon, 30 Oct 2023 10:33 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 30 Oct 2023 10:33 AM IST
सार
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अपनी सेहत, संबंध और धन तीनों का खूब ख्याल रखने की जरूरत रहेगा। आपकी एक छोटी सी लापरवाही इन तीनों के प्रभावित होने का बड़ा कारण बन सकती है।
विज्ञापन
Aquarius Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कुंभ
विज्ञापन
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अपनी सेहत, संबंध और धन तीनों का खूब ख्याल रखने की जरूरत रहेगा। आपकी एक छोटी सी लापरवाही इन तीनों के प्रभावित होने का बड़ा कारण बन सकती है। ऐसे में अपनी दिनचर्या, ऊर्जा एवं धन का प्रबंधन तथा अपनों के साथ व्यवहार को सही रखें। सप्ताह की शुरुआत में आपके सोचे हुए काम समय पर नहीं पूरे हो पाएंगे जिसके कारण आपका मन थोड़ा निराश रहेगा। इस दौरान किसी व्यक्ति विशेष से धोखा मिलने के कारण भी आप दुखी रह सकते हैं। यदि आप के सामने अपने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे हैं तो आपको अनुकूल समय का इंतजार करना चाहिए, अन्यथा बनती बात भी बिगड़ सकती है।
वाहन चलाते समय सावधानी बरतें अन्यथा चोट-चपेट लगने की आशंका है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपके गुप्त शत्रु सक्रिय हो सकते हैं, ऐसे में उनसे सचेत रहें। इस दौरान व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। बदलते मौसम में अपने खानपान का ख्याल रखें और सेहत संबंधी किसी भी दिक्कत की अनदेखी न करें, अन्यथा आपको अस्पताल के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना करें तथा बजरंग बाण का पाठ करें।