{"_id":"6264fa6c52080d2fd1327735","slug":"saptahik-kumbh-rashifal-25-april-to-01-may-2022-weekly-aquarius-horoscope-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aquarius Weekly Horoscope (25 April To 01 May 2022): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aquarius Weekly Horoscope (25 April To 01 May 2022): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?
Mon, 25 Apr 2022 12:47 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:47 AM IST
सार
यदि आप नई भूमि, भवन या वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो इस निर्णय को लेते समय खूब सोच-विचार लें।
विज्ञापन
Aquarius Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुंभ
विज्ञापन
कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह धन खर्च करते समय अपनी जेब का पूरा ख्याल रखना चाहिए। सप्ताह की शुरुआत में सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों या फिर घर की मरम्मत आदि में जेब से ज्यादा धन खर्च हो सकता है। यदि आप नई भूमि, भवन या वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो इस निर्णय को लेते समय खूब सोच-विचार लें। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए किसी मित्र की मदद और सलाह काफी कारगर साबित होगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में जीवनसाथी के साथ लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा सुखद और नए संबंधों को बनाने वाली साबित होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर के किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। इस दौरान कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहें और ऐसी कोई गलती करने से बचें, जिससे आपकी सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में कोई कमी आए। प्रेम-प्रसंग में लव पार्टनर के साथ बेहतर तालमेल बनाने की जरूरत है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
उपाय : प्रतिदिन शिवलिंग को तांबे के लोटे से जल और बेलपत्र अथवा शमीपत्र चढ़ाएं। शनिवार के दिन किसी दिव्यांग को धन या खाने-पीने की चीज दान करें।
विज्ञापन