फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Kumbh Rashifal 22 To 28 August 2022 weekly Aquarius Horoscope in Hindi

Aquarius Weekly Horoscope (22 To 28 August): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 22 Aug 2022 12:39 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 22 Aug 2022 12:39 AM IST
सार

कुंभ राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में घर-परिवार से जुड़ी कोई समस्या आपकी परेशानी का बड़ा कारण बनेगी।

विज्ञापन
Saptahik Kumbh Rashifal 22 To 28 August 2022 weekly Aquarius Horoscope in Hindi
Aquarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुंभ 
विज्ञापन

कुंभ राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में घर-परिवार से जुड़ी कोई समस्या आपकी परेशानी का बड़ा कारण बनेगी। इस सप्ताह भूमि-भवन या फिर पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद के चलते कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। वहीं कार्यक्षेत्र में भी किसी बात को लेकर सीनियर का गुस्सा झेलना पड़ सकता है। इस सप्ताह कोई भी निर्णय गुस्से में आकर या फिर भावनाओं में बहकर लेने से बचें। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों की छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचें। सप्ताह के उत्तरार्ध आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूर रहेगी। इस दौरान आप मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। ऐसे में अपने खान-पान का विशेष ख्याल रखें। सप्ताह के उत्तरार्ध में धन संबंधी परेशानियां सामने आ सकती हैं। जिसके चलते उधार लेना पड़ सकता है। प्रेम संबंध में संभलकर कदम आगे बढ़ाएं और उसका सोशल मीडिया आदि पर महिमामंडन करने से बचें,अन्यथा बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें। 
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की उपासना और सुंदरकांड का पाठ करें। शनिवार को शनि संबंधी चीजों का दान करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed