{"_id":"6624e93f946d2f5ff40639b4","slug":"saptahik-kumbh-rashifal-22-to-28-april-2024-weekly-aquarius-horoscope-in-hindi-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aquarius Weekly Horoscope (22 To 28 April): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aquarius Weekly Horoscope (22 To 28 April): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 21 Apr 2024 04:52 PM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Sun, 21 Apr 2024 04:52 PM IST
सार
Aquarius Weekly Horoscope: कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रह सकता है। इस सप्ताह आपके काम कभी तेजी से बनते हुए तो कभी अटकते नजर आएंगे।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कुंभ
विज्ञापन
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रह सकता है। इस सप्ताह आपके काम कभी तेजी से बनते हुए तो कभी अटकते नजर आएंगे। सप्ताह की शुरुआत में आपको घर-परिवार से जुड़ी समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है। इस दौरान संतान से जुड़ी चिंता भी आपकी परेशानी का सबब बन सकती है। इस दौरान आपको चीजों को धैर्य के साथ निबटाना बेहतर रहेगा। कुंभ राशि के जो जातक रोजी-रोजगार की तलाश में जुटे हुए हैं, उन्हें इसमें मनचाही सफलता पाने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं पहले से कार्यरत लोगों को कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों से जूझना पड़ सकता है।
इस पूरे सप्ताह इष्ट-मित्र एवं सगे-संबंधियों से अपेक्षित सहयोग और समर्थन न मिल पाने के कारण मन उदास रहेगा। यदि आप भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की योजना बना रहे हैं तो कागज संबंधी काम जरूर पूरा कर लें अन्यथा बाद में परेशानी झेलनी पड़ सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को बाजार में अपनी साख बनाए रखने के लिए अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना चाहिए। प्रेम संबंध को प्रगाढ़ बनाने के लिए किसी भी प्रकार की गलतफहमी को न पनपने दें और अपने पार्टनर के साथ संवाद बनाए रखें।
विज्ञापन
उपाय- प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में "ॐ हं हनुमते नमः" मंत्र का अधिक से अधिक जप करें।