फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Kumbh Rashifal 22-28 Jan 2024 weekly Aquarius Horoscope in Hindi

Aquarius Weekly Horoscope (22-28 Jan): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 21 Jan 2024 12:38 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 21 Jan 2024 12:38 PM IST
सार

कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह सकारात्मक और शुभ फल को प्रदान करने वाला साबित होगा। इस सप्ताह आप अपने संगी-साथी और प्रियजनों के साथ हंसी-खुशी समय बिताएंगे।

विज्ञापन
Saptahik Kumbh Rashifal 22-28 Jan 2024 weekly Aquarius Horoscope in Hindi
Aquarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुंभ 

विज्ञापन

कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह सकारात्मक और शुभ फल को प्रदान करने वाला साबित होगा। इस सप्ताह आप अपने संगी-साथी और प्रियजनों के साथ हंसी-खुशी समय बिताएंगे। आपके सोचे हुए काम समय पर मन मुताबिक तरीके से पूरे होंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध में कार्य विशेष में मिलने वाली बड़ी सफलता से आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। आपके द्वारा लिए गये निर्णय की प्रशंसा होगी। कारोबार में वृद्धि और लाभ की प्राप्ति के पूरे योग हैं। इस दौरान आप जिस भी काम में हाथ लगाएंगे आपको उसमें सफलता मिलेगी। सप्ताह के मध्य में परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान घर-गृहस्थी से जुड़ी जिम्मेदारियों का आप पूरी तरह से निर्वहन करते हुए नजर आएंगे और आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। सेहत की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा प्रतिकूल कहा जाएगा। इस दौरान कामकाज की थकान बनी रहेगी तथा पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। ऐसे में अपनी दिनचर्या और खान-पान सही रखें। प्रेम संबंध सामान्य बने रहेंगे। लव पार्टनर के साथ आपकी अच्छी ट्यूनिंग देखने को मिलेगी। वैवाहिक जीवन भी सुखमय बना रहेगा। 

उपायः प्रतिदिन संकटमोचक हनुमान जी की साधना तथा श्री हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed