{"_id":"64e1eddcde2489583a0f2a53","slug":"saptahik-kumbh-rashifal-21-27-august-weekly-aquarius-horoscope-in-hindi-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aquarius Weekly Horoscope (21-27 August): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aquarius Weekly Horoscope (21-27 August): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?
Sun, 20 Aug 2023 04:46 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 20 Aug 2023 04:46 PM IST
सार
सप्ताह की शुरुआत में किसी मित्र या प्रभावी व्यक्ति की मदद से आपका लंबे समय से अटका काम पूरा हो जाएगा और आप राहत की सांस लेंगे।
विज्ञापन
Aquarius Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कुंभ
विज्ञापन
बीते सप्ताह के मुकाबले कुंभ राशि के लिए यह हफ्ता अधिक सफलता और सुकून देने वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी मित्र या प्रभावी व्यक्ति की मदद से आपका लंबे समय से अटका काम पूरा हो जाएगा और आप राहत की सांस लेंगे। यदि आप रोजी रोजगार के लिए भटक रहे थे तो आपकी आजीविका का इंतजाम इस सप्ताह हो जाएगा। कुल मिलाकर इस सप्ताह खुद को कठिनाई भरे समय से बाहर निकलता हुआ पाएंगे। इस सप्ताह भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से संबंधित प्रयास के शुभ फल प्राप्त होंगे। निजी व्यवसाय करने वालों को मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। जो लोग कमीशन पर काम करते हैं उनके लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। मार्केटिंग से जुड़े लोग भी अपना टारगेट समय से पहले पूरा करने में कामयाब हो जाएंगे। सप्ताह के उत्तरार्द्ध में आप अपनी वाणी एवं व्यवहार की बदौलत कोई विशेष कार्य को सिद्ध करने में कामयाब हो जाएंगे। इस दौरान किसी प्रिय व्यक्ति के आगमन से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। रिश्ते-नाते के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। घर-परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। लव पार्टनर के साथ बेहतर ट्यूनिंग बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत होगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना और सुंदरकांड का पाठ करें।