फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Kumbh Rashifal 20 To 26 June 2022 weekly Aquarius Horoscope in Hindi

Aquarius Weekly Horoscope (20 To 26 June 2022): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 20 Jun 2022 12:26 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 20 Jun 2022 12:26 AM IST
सार

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और लाभ लिए है। इस सप्ताह आप आपके भीतर अपने काम को बेहतर तरीके से करने और समय पर निबटाने के लिए अलग ही ऊर्जा और आत्मविश्वास नजर आएगा।

विज्ञापन
Saptahik Kumbh Rashifal 20 To 26 June 2022 weekly Aquarius Horoscope in Hindi
Aquarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुंभ
विज्ञापन

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और लाभ लिए है। इस सप्ताह आप आपके भीतर अपने काम को बेहतर तरीके से करने और समय पर निबटाने के लिए अलग ही ऊर्जा और आत्मविश्वास नजर आएगा। खास बात यह भी कि आपके सपनों को पूरा करने के लिए हर छोटा-बड़ा आदमी आपकी मदद के लिए  पहल करता दिखाई देगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सीनियर तारीफ करेंगे। सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों को कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। यदि आप रोजी-रोजगार के लिए लंबे समय से भटक रहे थे तो आपको इस सप्ताह बेहतर अवसर प्राप्त हो सकता है। लाभ की दृष्टि से व्यवसायियों के लिए यह सप्ताह अच्छा जाने वाला है। विशेष रूप से जो लोग पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं, उन्हें अच्छा धन लाभ मिल सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों या फिर घर की मरम्मत, साज-सज्जा आदि पर पर जेब से ज्यादा धन खर्च हो सकता है। इस सप्ताह लव पार्टनर से मुलाकात न हो पाने या फिर किसी बात को लेकर मतभेद हो जाने के कारण मन थोड़ा खिन्न रहेगा। हालांकि आपकी इस परेशानी को दूर करने में कोई मित्र काफी मददगार साबित होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव को जल और शमीपत्र चढ़ाकर पूजा करें और शनिवार के दिन शनि संबंधी चीजों का दान करें।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed