फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Kumbh Rashifal 19 to 25 Feb 2024 weekly Aquarius Horoscope in Hindi

Aquarius Weekly Horoscope (19 to 25 Feb): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 18 Feb 2024 12:45 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 18 Feb 2024 12:45 AM IST
सार

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह के प्रारंभ में आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है।

विज्ञापन
Saptahik Kumbh Rashifal 19 to 25 Feb 2024 weekly Aquarius Horoscope in Hindi
Aquarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुंभ 

विज्ञापन

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह के प्रारंभ में आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा थकान भरी और उम्मीद से कुछ कम फल देने वाली साबित होगी, जिसके चलते आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में कामकाज में आने वाली अड़चनों के चलते आपके मन में कुछ नकारात्मक विचार भी आ सकते हैं, जिससे आपको बचने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपको उन लोगों से बहुत ज्यादा सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी जो आपको गुमराह करने की कोशिश में लगे रहते हैं।


सप्ताह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा राहत भरा रह सकता है। इस दौरान आपके कामकाज में आने वाली अड़चनों मे कमी आएगी। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में माहौल में सकारत्मक बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान आपके अधिकारी आप पर अपनी पूरी कृपा बरसाते हुए नजर आएंगे। हालांकि व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस दौरान कारोबार से जुड़ा कोई भी बड़ा निर्णय बहुत सोच-समझकर लेने की आवश्यकता रहेगी अन्यथा उन्हें बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए दूसरों की भावनाओं का आदर करें तथा जो कार्य संभव न हो पाए उसके लिए बड़ी विनम्रता से मना कर दें। प्रेम संबंध को प्रगाढ़ बनाने और गलतफहमियां दूर करने के लिए संवाद का सहारा लें। 
विज्ञापन


उपायः प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें तथा शनिवार के दिन किसी सफाई कर्मचारी को चाय की पत्ती का दान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed