फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Kumbh Rashifal 15 To 21 April 2024 weekly Aquarius Horoscope in Hindi

Aquarius Weekly Horoscope (15 To 21 April): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 14 Apr 2024 05:37 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 14 Apr 2024 05:37 PM IST
सार

व्यवसाय के संबंध में बिजनेस पार्टनर के साथ जो मतभेद उभरे थे वो किसी इष्टमित्र की मदद से बातचीत और सुलह-समझौते से दूर हो जाएंगे। सप्ताह की शुरुआत में आप कारोबार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला भी ले सकते हैं। इस दौरान कारोबार के विस्तार की योजनाएं सफल होती हुई नजर आएंगी। 
 

विज्ञापन
Saptahik Kumbh Rashifal 15 To 21 April 2024 weekly Aquarius Horoscope in Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

कुंभ 

विज्ञापन

कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह छोटे-छोटे कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए काम धीमी गति से लेकिन पूरे होंगे। सप्ताह की शुरुआत में आप अपनी सूझबूझ से विरोधियों पर विजय पाने में कामयाब रहेंगे। व्यवसाय के संबंध में बिजनेस पार्टनर के साथ जो मतभेद उभरे थे वो किसी इष्टमित्र की मदद से बातचीत और सुलह-समझौते से दूर हो जाएंगे। सप्ताह की शुरुआत में आप कारोबार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला भी ले सकते हैं। इस दौरान कारोबार के विस्तार की योजनाएं सफल होती हुई नजर आएंगी। बाजार में फंसा धन अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। आपका जनसपंर्क और आपकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ेगी।


सप्ताह के उत्तरार्ध में भोग की इच्छा बलवती होगी और आप सुख-साधन से जुड़ी ऐश्वर्यपूर्ण चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। इस दौरान आपको मातृपक्ष से लाभ की प्राप्ति संभव है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। जो लोग अविवाहित हैं उनका विवाह तय हो सकता है। सिंगल लोगों की लाइफ में मनचाहे पार्टनर की इंट्री हो सकती है। वहीं विवाहित लोगों को घर-परिवार के सदस्यों के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। इस दौरान आपको सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। जिसके चलते आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और आपकी नीतियों और सलाह आदि की प्रशंसा होगी। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं और शिव चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed