फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Kumbh Rashifal 13 To 19 June 2022 weekly Aquarius Horoscope in Hindi

Aquarius Weekly Horoscope (13 To 19 June 2022): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 13 Jun 2022 12:30 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 13 Jun 2022 12:30 AM IST
सार

कुंभ राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जिसमें से कुछ अनचाहे भी हो सकते हैं। मसलन, आपका अनचाही जगह पर तबादला या फिर अनचाहे कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है।

विज्ञापन
Saptahik Kumbh Rashifal 13 To 19 June 2022 weekly Aquarius Horoscope in Hindi
Aquarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुंभ

विज्ञापन

कुंभ राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जिसमें से कुछ अनचाहे भी हो सकते हैं। मसलन, आपका अनचाही जगह पर तबादला या फिर अनचाहे कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है। यदि आप अपने कारोबार में कोई बदलाव या विस्तार करने की सोच रहे हैं तो उससे जुड़ा कोई भी बड़ा निर्णय लेते समय अपने शुभचिंतकों की राय लेना न भूलें। ऐसा करते समय आपको अति आत्मविश्वास से भी बचना होगा। सप्ताह के मध्य में संतान पक्ष से जुड़ी कोई बात आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। जो लोग परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हुए हैं, उन्हें सफलता की प्राप्ति के लिए अधिक परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यवसाय में मनचाहा लाभ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। इस दौरान घर में कोई धार्मिक-मांगलिक कार्य भी संपन्न हो सकता है। लव लाइफ आने वाली किसी भी प्रकार की अड़चन को दूर करते समय अपने विवेक का पूरा इस्तेमाल करें, अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं। स्वयं के साथ जीवनसाथी की सेहत की चिंता सताती रहेगी। 
उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना और सुंदरकांड का पाठ करें। शनिवार के दिन शनि संबंधी चीजों का दान करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed