फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Kumbh Rashifal 11 To 17 July 2022 weekly Aquarius Horoscope in Hindi

Aquarius Weekly Horoscope (11 To 17 July 2022): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 11 Jul 2022 12:14 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 11 Jul 2022 12:14 AM IST
सार

कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अति उत्साह के साथ दूसरों पर जरूरत से ज्यादा विश्वास करने से बचना होगा। ये दोनों ही चीजें आपके बने-बनाए काम को बिगाड़ने का बड़ा कारण बन सकती हैं।

विज्ञापन
Saptahik Kumbh Rashifal 11 To 17 July 2022 weekly Aquarius Horoscope in Hindi
Aquarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुंभ 

विज्ञापन

कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अति उत्साह के साथ दूसरों पर जरूरत से ज्यादा विश्वास करने से बचना होगा। ये दोनों ही चीजें आपके बने-बनाए काम को बिगाड़ने का बड़ा कारण बन सकती हैं। सप्ताह की शुरुआत उन लोगों के लिए शुभ साबित होगी जो विदेश से जुड़े काम करते हैं फिर विदेश में जाकर अपने करिअर या फिर कारोबार को जमाना चाहते हैं। प्रापर्टी या फिर कंस्ट्रक्शन से जुड़ी काम करने वालों को मनचाही सफलता और लाभ प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों की आय के लिए अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती में बीतेगा। घर में किसी प्रिय सदस्य के आगमन से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको कार्यक्षेत्र में ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत रहेगी। आपके विरोधी आपको लक्ष्य से भटकाने या फिर आपके कार्य में अड़ंगे डालने का काम कर सकते हैं। यह समय सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है क्योंकि इस सप्ताह आप चोट-चपेट या फिर मौसमी बीमारी आदि के शिकार हो सकते हैं, जो आपकी खुशियों की चमक को थोड़ा फीका करने का काम करेगी। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का प्रस्ताव रखने की सोच रहे हैं तो ऐसा करने के लिए आपके उचित समय आने का इंतजार करना चाहिए अन्यथा आपकी बनती बात बिगड़ सकती है और यदि आप पहले से ही प्रेम संबंध में चल रहे हैं तो आपको अपने प्रेम संबंध को मजबूत बनाने के लिए लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से बचना होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
 
उपाय: प्रतिदिन संकटमोचक श्री हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा और सुंदरकांड का पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed