फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Kumbh Rashifal 11-17 September weekly Aquarius Horoscope in Hindi

Aquarius Weekly Horoscope (11-17 September): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 10 Sep 2023 02:58 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 10 Sep 2023 02:58 PM IST
सार

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ कठिनाई लिए रह सकता है। इस सप्ताह आपको किसी भी काम में शार्टकट अपनाने से बचना चाहिए।

विज्ञापन
Saptahik Kumbh Rashifal 11-17 September weekly Aquarius Horoscope in Hindi
Aquarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुंभ

विज्ञापन

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ कठिनाई लिए रह सकता है। इस सप्ताह आपको किसी भी काम में शार्टकट अपनाने से बचना चाहिए। साथ ही साथ उन लोगों से सतर्क रहने की भी बहुत जरूरत रहेगी जो आपका काम बिगाड़ने या फिर आपको गलत दिशा में भटकाने की कोशिश करते हैं। सप्ताह की शुरुआत में आपको कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान आपको अपनी सेहत और सामान का पूरा ख्याल रखने की जरूरत रहेगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाहा परिणाम पाने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयस की आवश्यकता रहेगी। यदि आप भूमि-भवन से जुड़ा कोई बड़ा सौदा करने जा रहे हैं तो आपको कागजी कार्रवाई और धन का लेन-देन बहुत सावधानी के साथ करना चाहिए। कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र या फिर आम जीवन में लोगों के साथ हास-परिहास करते समय सावधानी बरतनी चाहिए अन्यथा आपके द्वारा कही गई बात से न सिर्फ वर्षों से बने बनाए संबंध टूट सकते हैं बल्कि आपकी छवि भी खराब हो सकती है। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं अन्यथा बनती बात बिगड़ सकती है। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। 
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें। पक्षियों को दाना डालें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed