फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   saptahik Kumbh Rashifal 10 to 16 March 2025 weekly Aquarius Horoscope in Hindi

Aquarius Weekly Horoscope (10 to 16 March): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 09 Mar 2025 05:19 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 09 Mar 2025 05:19 PM IST
सार

Saptahik Kumbh Rashifal: सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है, जिसे पूरा करने के लिए आपको उधार भी लेना पड़ सकता है। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको कोई भी ऐसा वादा नहीं करना चाहिए जिसे पूरा करना आपके लिए मुश्किल का सबब बन जाए। 

विज्ञापन
saptahik Kumbh Rashifal 10 to 16 March 2025 weekly Aquarius Horoscope in Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

कुंभ

विज्ञापन

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में व्यर्थ के कार्यों में आपका अधिकांश समय बर्बाद हो सकता है। इस सप्ताह लोगों के द्वारा समय पर सहयोग न मिलने के कारण आपका मन खिन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी छवि को बेहतर बनाए रखने की चिंता सताएगी। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस सप्ताह आपको अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी क्षमता से अधिक कार्य करने से बचते हुए शरीर का विशेष ख्याल रखना होगा। किसी भी पुरानी बीमारी के उभरने अथवा मौसमी बीमारी को नजरंदाज न करें अन्यथा आपको शारीरिक और मानसिक पीड़ा झेलनी पड़ सकती है।

सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है, जिसे पूरा करने के लिए आपको उधार भी लेना पड़ सकता है। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको कोई भी ऐसा वादा नहीं करना चाहिए जिसे पूरा करना आपके लिए मुश्किल का सबब बन जाए। किसी तीसरे व्यक्ति की जरूरत से ज्यादा दखलंदाजी के कारण लव पार्टनर के साथ आपके प्रेम संबंध बिगड़ सकते हैं।
विज्ञापन


उपाय: हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं और प्रतिदिन उनकी पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।

Ketu Gochar: होली के बाद केतु बदलेंगे अपनी चाल, इन राशियों की बदल सकती है किस्मत
विज्ञापन
विज्ञापन




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed