{"_id":"63ba9ce2e4c03426e5533d12","slug":"saptahik-kumbh-rashifal-09-15-jan-weekly-aquarius-horoscope-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aquarius Weekly Horoscope (09-15 Jan): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aquarius Weekly Horoscope (09-15 Jan): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?
Sun, 08 Jan 2023 04:17 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 08 Jan 2023 04:17 PM IST
सार
कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह सौभाग्य का साथ मिलेगा और आप अपने इष्ट-मित्रों की मदद से जीवन की जुड़ी बड़ी से बड़ी मुश्किल का हल निकालने में कामयाब रहेंंगे।
विज्ञापन
Aquarius Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुंभ
विज्ञापन
कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह सौभाग्य का साथ मिलेगा और आप अपने इष्ट-मित्रों की मदद से जीवन की जुड़ी बड़ी से बड़ी मुश्किल का हल निकालने में कामयाब रहेंंगे। सप्ताह की शुरुआत में कारोबार के विस्तार की योजनाएं सफल होती नजर आएंगी। खास बात ये कि ऐसा करने में आपको किसी प्रभावी व्यक्ति के साथ घर-परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को इस दौरान कोई बड़ा पद या जिम्मेदारी मिल सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में करिअर-कारोबार के लिए की गई यात्रा सुखद एवं बड़ी सफलता लिए रहेगी। घर-परिवार के सदस्यों और इष्टमित्रों की अपेक्षाएं आपसे बढ़ेंगी। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंध के लिए यह सप्ताह अनुकूल है। यदि आप अपने प्रेम संबंध को विवाह में तब्दील करने की सोच रहे थे तो उसमें आ रहीं सारी अड़चने इस सप्ताह दूर हो सकती हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की साधना एवं रुद्राष्टक का पाठ करें। शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों का दीया जलाएं।