{"_id":"62c1769ba04f075d974e5480","slug":"saptahik-kumbh-rashifal-04-july-to-10-july-2022-weekly-aquarius-horoscope-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aquarius Weekly Horoscope (04 July To 10 July 2022): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aquarius Weekly Horoscope (04 July To 10 July 2022): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?
Mon, 04 Jul 2022 12:25 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:25 AM IST
सार
यदि आप लंबे समय से किसी पद या महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को पाने का इंतजार कर रहे थे तो आपकी मुराद इस सप्ताह की शुरुआत मे पूरी हो सकती है
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुंभ
विज्ञापन
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कभी खुशी तो कभी गम लिए हुए नजर आएगा। यदि आप लंबे समय से किसी पद या महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को पाने का इंतजार कर रहे थे तो आपकी मुराद इस सप्ताह की शुरुआत मे पूरी हो सकती है, लेकिन इसी के साथ आपके साथ कुछेक मुश्किलों का भी जुड़ाव भी होगा क्योंकि आपके विरोधी आपको भ्रमित करने या फिर आपकी राह में अड़ंगे डालने की कोशिश करेंगे। इस सप्ताह जहां आपको करिअर-कारोबार में प्रगति के अवसर प्राप्त होंगे, वहीं आपकी सेहत हाथ आए अवसर में अड़चन डालने का काम करेगी। ऐसे में अपनी दिनचर्या और सेहत का विशेष ख्याल रखें, अन्यथा आपको अस्पताल के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। मौसमी बीमारियों के प्रति विशेष रूप से सचेत रहें। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा राहत भरा रह सकता है इस दौरान किसी महिला मित्र की मदद से प्रेम संबंध में उपजी गलतफहमियां दूर होंगी और लव पार्टनर के साथ संबंध एक बार फिर पटरी पर लौटता हुआ नजर आएगा। कठिन समय में जीवनसाथी के साथ बने रहने से मुश्किलों को हल निकालने में आसानी होगी।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करें और घर में बनी पहली रोटी गाय के लिए और अंतिम रोटी कुत्ते के लिए निकालें।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन